@ दीपक विश्वकर्मा
एमसीबी। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरीटेज कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप 9 से 11 जनवरी 2023 नई दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें देश भर के 50 इनटेक मेंबर को आमंत्रित किया गया था। इसमें कोरिया चैप्टर से डॉ विनोद कुमार पांडे एवं डॉ नरेश चावड़ा ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ विनोद पांडेय ने बताया की इंटेक की पहचान विश्व की सबसे बड़ी विरासत संस्थाओं में किया जाता है। देशभर में इसके 200 से अधिक चैप्टर काम कर रहे हैं। यह पर्यटन विभाग सांस्कृतिक मामले के साथ विरासत, शिक्षा और संचार, शिल्प समुदाय और विरासत के सभी विभागों के साथ इन विरासतों को संरक्षित करने का कार्य संयुक्त राष्ट्र संघ एवं यूनेस्को के सहयोग से कर रहा है। 2007 से संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक वैज्ञानिक सांस्कृतिक संस्था ने इसे विशेष परामर्शदाता का दर्जा दिया है। इस वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बंगाल, तेलंगाना सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इसमें स्थानीय पुरातात्विक विरासत को जैसे पेंटिंग, रॉक पेंटिंग, गुफाएं प्राचीन ,धरोहर, मंदिर, शिल्प को संरक्षित करने एवं स्थानीय स्तर पर जागरूकता उत्पन्न करने के साथ लोगों को इसके महत्व को समझाकर संरक्षित करने का प्रयास करने के बारे में जानकारी दी गई।
