*संस्कार भारती जिला इकाई कांकेर की नवीन कार्यकारिणी गठित*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर- *दिनांक 25.05.2025* को *कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था* *संस्कार भारती के जिला इकाई कांकेर* की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुईं । जिसमे जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन इकाई के सदस्यों/कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। *कार्यकारिणी के दायित्ववान सदस्यों का कार्यकाल 2025 से 2027 तक होगा* । सर्वसम्मति से कांकेर जिला संरक्षक- जोगेन्द्र सिंह परिहार, अध्यक्ष – डॉ. गीता शर्मा, उपाध्यक्ष- श्रीमती रीना लारिया एवं श्रीमती मंजू शर्मा, महामंत्री – अवधेश लारिया, सह महामंत्री- रिजेन्द्र गंजीर, कोष प्रमुख- रामशरण जैन, सह कोष प्रमुख- श्रीमती गरिमा मिश्रा, साहित्य विभाग संयोजक- सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, मंचीय कला विभाग- मोहन सेनापति, दृश्य कला संयोजक- मुरारी देवांगन, धरोहर विभाग संयोजक- शिवसिंह भदौरिया, मंत्री- राजेश शुक्ला, श्रीमती मीरा आर्ची चौहान (मीडिया प्रभारी) एवं श्रीमती गायत्री दुबे का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से ॐ कार ध्वनि के साथ सहमति प्रदान की गई। कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में संपन्न होगी।

Express MPCG