विनोद जैन
बालोद । जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने प्रदेश की महिलाओ एवं नवजात बच्चो के अधिकार को डकार गए अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जे नाम बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के संदर्भ में प्रशांत बोकडे ने बताया कि लगभग प्रदेश भर में 40 करोड़ से ज्यादा का सामान खरीदी किया गया है जो भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है घटिया स्तर के सामाग्री की सप्लाई आंगनबाड़ी तक पहुंचाई गई है जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही भी होनी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ विष्णु देव सरकार सुशासन तिहार मना रहा है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की मिलीभगत से महिला बाल विकास विभाग अपने कारनामे कर रही है सुशाशन तिहार पर फर्म मालिक भी अपनी मनमानी पर उतारू है और अधिकारी की मिलीभगत से घटिया सामान सप्लाई हो रहा है समय रहते अगर जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नही हुई तो जिला युवा कांग्रेस 7 दिवस के अंदर उग्र आंदोलन कर विभागीय कार्यालय का घेराव करेगी
