ग्राम कर्रारमेटा में आयोजित देव जातरा में शामिल हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नवनिर्मित देवगुढ़ी का किए लोकार्पण

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – केशकाल क्षेत्र ग्राम ग्राम कर्रारमेटा में मंगलवार को जातरा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे विधायक ने नवनिर्मित जिम्मेदारिन माता मंदिर का लोकार्पण कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए की कामना ।इस दौरान बड़ी संख्या में आए ग्रामीणजन से विधायक ने मुलाकात की।इस दौरान जनप्रतिनिधि के रूप केशकाल जनपद अध्यक्ष नंदनी पोटाई, रमेश यादव, राम यदु एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Express MPCG