कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज__
फागू यादव,
कोण्डागांव, 
पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत माकड़ी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 4 मई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ओटेण्डा खासपारा के जंगल किनारे दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार (48), निरंजन मरकाम (36), अमलसाय मण्डावी (42), मानसाय (48), लक्ष्मीनाथ दिवान (27) और जयलाल नेताम (27) शामिल हैं। मौके से पुलिस ने ₹21,500 नगद, 4 मोटरसाइकिल (अनुमानित मूल्य ₹1 लाख) और 2 कारें (अनुमानित मूल्य ₹8 लाख) जब्त की। कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹9.21 लाख आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना माकड़ी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक श्री कौशैलेन्द्र पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव के निर्देशन में की गई। इस टीम में सायबर सेल प्रभारी अजय बघेल, अजय देवांगन, कीर्तन मण्डावी, चंदन यादव और माकड़ी थाना से राकेश जुर्री, राजू पाणीग्राही, हेमलाल रावटे ने सराहनीय योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बताया और कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
