विनोद जैन
बालोद । पूरे भारत मे एक देश एक चुनाव को लेकर हो रहे आयोजन के तहत आज राष्ट्रीय विचार मंच जिला बालोद द्वारा पांची सिनेमा गृह में विचार गोष्ठी का वृहद आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों से लोगो ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया शासकीय नौकरी से सेवानिर्वित्त हुए पेंशनधारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने एक देश एक चुनाव पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्द्बोधन मे कहा कि देश के लाखों करोड़ों रुपये के साथ ही देश के अन्य संसाधन की भी बचत होगी वहीं बार बार होने वाले चुनाव से देश के विकास में आने वाले समस्या से भी निजात मिलेगी उन्होंने कहा कि बार बार होने वाले चुनाव में शिक्षकों का सबसे अहम योगदान रहता है उनके योगदान से स्कूली बच्चों के पढ़ाई प्रभावित होते हैं हम सभी को इस मुद्दे पर समर्थन करना है ताकि देश के विकास में हमारा योगदान बना रहे इस आयोजन की अध्यक्षता कर रहे पुर्व आईएएस अधिकारी रहे जीआर चुरेन्द्र ने कहा कि यह विषय काफी गंभीर विषय है कि बार बार चुनाव होने से देश के संसाधनों पर काफी असर पड़ता है जब एक देश और एक चुनाव होंगे तो लाखो करोड़ो रुपये की बचत होगी और इन पैसों से जब विकास का काम होगा तो हर तरफ विकास ही विकास दिखेगा और देश की जीडीपी भी बढ़ेगी उक्त अवसर पर शहर के गणमान्य मोहन नाहटा शिक्षक जितेंद्र सोनी अधिवक्ता सुश्री नर्मदा निषाद पेंशनधारी कल्याण समिति के आरएन चावड़ा युवा नेता आशुतोष कौशिक ने भी इस मुद्दे का समर्थन किया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ नेता यशवंत जैन राष्ट्रीय विचार मंच के जिला संयोजक राकेश द्विवेदी किसान नेता पवन साहू प्रीतम साहू कृष्णकांत पवार यज्ञदत्त शर्मा प्रतिभा चौधरी राकेश छोटू यादव कमलेश सोनी रविप्रकाश पांडेय सौरभ लुनिया विनोद जैन राज सोनी छोटेलाल चंद्राकर गिरिजेश गुप्ता डीके सुखदेव रोहिणी साहू टीनेश्वर बघेल डीआर गजेंद्र हरीश कत्क्षरे सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए
