यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा उत्तर बस्तर काँकेर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के आज काँकेर आगमन पर “जन सहयोग समाजसेवी संस्था” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी द्वारा सौजन्य भेंट करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया गया तथा पवन पुत्र की सुंदर प्रतिमा समर्पित कर मंत्री जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काँकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ,पूर्व सांसद मोहन मंडावी जी तथा काँकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम जी नेताम भी उपस्थित थे।
