यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर
२२/३/२५ को जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन के तत्वाधान में सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब कांकेर द्वारा *विश्व जल दिवस* मनाया गया, पूर्व नियोजित स्वच्छता अभियान नगर पालिका कांकेर से जुड़कर नमामि गंगे फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा तालाब के आसपास सफाई की गई, सफाई उपरांत हमारे आसपास तालाब, पोखर, कुएं नदियां, बांध को बचाने इनके संवर्धन और संरक्षण मुहिम चलाने का प्रण लिया। क्योंकि हमारे आसपास में स स्थित तालाब, नदियां, कुएं बावड़ियां ,पोखर यह सभी हमारे समाज और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, इनके बिना कोई भी धार्मिक कार्य अनुष्ठान अधूरा सा लगता है। उनकी उपेक्षा से हमारी सभ्यता को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है इसे नुकसान को बचाने के लिए जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन से जारी शपथपत्र से वहां उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई गई और यह आग्रह किया गया कि जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण के बिना हमारे अस्तित्व की कल्पना संभव नहीं, हम जल संजोइए क्योंकि इस संसार और हमें जल की बहुत आवश्यकता है, क्योकि यह हमारे शरीर को, धरती को और धरती में रहने वाले हर जीव व प्राणी को पोषण देने वाली सबसे ज्यादा शक्ति पानी में ही है जल संसार की पहली और सर्वोत्तम औषधि है इसलिए हमें जल संकट को दूर करते हुए आज ही से इस के संवर्धन का काम करें ।यह शपथ दिलाया गया जीवनधारा नमामि गंगे फाउंडेशन की कार्यक्रम में नगर के प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला अध्यक्ष महेश जैन, श्रीमती शालिनी राजपूत
राजीव लोचन सिंह, दीपक खटवानी गिरधारी यादव, अविनाश नेगी, विजय लक्ष्मी, कौशिक पद्मिनी साहू, मीरा सलाम मंजू सारथी, राजू कोठारी, वैभव कौशिक, अलका कोठारी, अनीता सत्येंद्र सोनी, मनोज राजपूत, महेश ठाकुर, जीवन धारा नमामि गंगे फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रीना लारिया व प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे
