कांग्रेस की सेंधमारी नहीं आई काम, भाजपा के मूलचन्द पाण्डे बने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष … पर्ची से हुआ फैसला…

भरत भारद्वाज

फरसगांव – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का फैसला बहुत ही रोमांचक था। उपाध्यक्ष पद का फैसला पर्ची से हुआ। दोनों उम्मीदवारों ने नाम की पर्ची बनाई गईं। पर्ची की प्रक्रिया में भाजपा के मूलचन्द पाण्डे ने जीत हासिल की। हालांकि चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है यहां पर वार्ड क्रमांक 01 के भाजपा पार्षद राजेश सोना ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। चुनाव में राजेश सोना को कांग्रेस ने अपना दावेदार बना कर उपाध्यक्ष पद के चुनाव की समीकरण को बिगाड़ दिया था। उपाध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस की ओर राजेश सोना और भाजपा से मूलचंद पाण्डे ने दावेदारी की। दोनों को 8-8 वोट मिले । जिसके बाद पर्ची निकाली गई । पर्ची में भाजपा के मूलचन्द पांडे की किस्मत खुली और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद भाजपाइयों ने मूलचंद पाण्डे जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वही भाजपा पार्टी से गद्दारी करने वाले पार्षद खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए । नारे बाजी को देख मुंह छुपाकर भागते हुए नजर आए ।

Express MPCG