*दो दिन पहले हुई चोरी के 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,2 आरोपी नाबालिग*

बालोद । विनोद जैन

बालोद शहर के शिक्षक कालोनी में एक ही रात में 3 घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमे दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी नीरज ध्रुवे उर्फ टू पिता का नाम चतुर सिंह ध्रुवे उम्र 26 वर्ष पता रोशन नगर वार्ड क्र 20 बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) विधि से संघर्षरत बालक।
जप्त मशरूका-
अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में चोर का प्रयास जप्ती गैती,लोहे का राड।
2. अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में 01 तोला सोने का गुलबंद,चांदी का पायल,बिछिया,नगदी रकम कुल जुमला 1 लाख 72 हजार।
3. अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 305, 331(4),62 बीएनएस में 01 नग सोने का चैन, 01 सोना का गुलबंद,01 सोना का मांग टिका ,01 नग सोने का टाप्स, एक नग कान का, चांदी का करधन ,पायल चैन, कुल जुमला 8 लाख 84 हजार।
उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है पूरे मामले में साइबर सेल एवं बालोद थाना के पुलिस की सक्रिय भूमिका रही

Express MPCG