*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा जनरल बिपिन रावत जी की जयंती मनाया गया l सर्वप्रथम जनरल बिपिन रावत के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 16 मार्च 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा जनरल बिपिन रावत जी की जयंती मनाया गया l सर्वप्रथम जनरल बिपिन रावत के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया l इसके बाद जनरल बिपिन रावत अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए गए l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने बताया कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हैं l उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने बताया कि जनरल बिपिन रावत जी का जीवन भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। देश की रक्षा और सैन्य सशक्तिकरण में उनके अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी रणनीतिक दृष्टि और नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके आदर्श और विचार हमें सदैव देश सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और पूर्व सैनिक प्रेम सिंह देवांगन उपस्थित रहे l