यजुवेंद्र सिंह ठाकुर 
कांकेर। भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कांकेर राजमहल में युवराज कुमार अश्वनी प्रताप सिंह देव से मुलाकात की । उन्होंने राजकुमार से शहर के विकास व अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कांकेर को विकास के पटल पर अग्रणी स्थिति में लाने की बात कही ।
राजमहल के बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की व शहर की समस्या, विकास, विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की ।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि हमने राजमहल में कुमार से सौजन्य मुलाकात कर शहर के विकास के सम्बंध में चर्चा की व उनकी राय ली ।
श्री जैन व श्री कौशिक ने आगे बताया कि कांकेर कलेक्टर से शहर व कांकेर के सभी वार्डो के समुचित व समन्वित विकास को लेकर गंभीर चर्चा हुई है । साथ ही कांकेर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई, पानी, अधूरे निर्माण कार्यो व शहर की जरूरतों को जल्द से जल्द से पूरा करने हेतु ठोस रणनीति पर बात हुई ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, दिनेश रजक, विजय लक्ष्मी कौशिक, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण मीरा सलाम, सलीम मेमन, हितेंद्र खटवानी, शकुंतला जैन, चित्ररेखा जैन, उत्तम यादव, उगेश्वरी उइके, टिकेंद्र ठाकुर, विकास अंभोरे, वीरू साहू, मंजू सारथी, मोंटी खटवानी आदि उपस्थित रहे ।
