
भरत भारद्वाज
फरसगांव – NH 30 फरसगांव नगर के अस्पताल चौक पर रोड में मंगलवार को करीब 1.30 बजे किसानों ने चक्काजाम कर दिया । जिससे रोड के दोनों वाहनों की कतार लग गई है। किसानों को फरसगांव के जिला सहकारी बैंक पैसा नहीं मिलने से नाराज होकर किसानों ने चक्काजाम किया है। किसानों का कहना है कि उन्हें उनका खुद का पैसा नहीं मिल पा रहा है, सुबह किसानों की विड्रॉल बांटा गया और प्रति किसान को 20 हजार रुपए देने की बात कही गई, लेकिन 1 बजे के बाद किसानों को 5000 रुपए देने की बात कही गई, जिससे किसान नाराज होकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिए। किसानों का कहना है कि अभी शादी सीजन चल रहा है ऐसे में कई किसानों के घरों और परिवार में शादी चल रहा है और उन्हें पैसों की जरूरत है, लेकिन किसानों की उनका ही पैसा नहीं मिल पा रहा है। बैंक के कर्मचारियों द्वारा मात्र 5000 का विड्रॉल भरने को कहने पर किसान नाराज है। चक्काजाम की खबर लगाते ही फरसगांव थाना प्रभारी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर उन्हें रोड से हटवाया गया। जिसके बाद पहले की तरह वाहनों की आवागमन शुरू हो पाया। वही सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार निधि नेताम और SDOP अभिनव उपाध्याय भी बैंक में पहुंचकर किसानों और बैंक कर्मचारियों से चर्चा कर रहे है। बैंक में होनी वाली समस्या पर चर्चा की जा रही है ताकि किसानों को आसानी से पैसा मिल सके ।
