विनोद जैन 
बालोद । बालोद जिले में सम्पन्न हुए नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है इसकी वजह कुशल रणनीति एवं कार्यकर्ताओ की मेहनत के साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का क्षेत्रवार मोर्चा संभालने को भी माना जा रहा है
*नगरीय निकाय में मिली ऐतिहासिक जीत*
बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष की कुशल रणनीति तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का एकजुट होकर चुनाव लड़ने का परिणाम नगर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाया है जिले के दो नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायत में भाजपा के प्रत्याशी विजय रहे वहीं अर्जुन्दा में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रणेश जैन विजयी रहे हैं वहीं नगरीय निकायों में अध्यक्ष सहित पूर्ण बहुमत से भाजपा के पार्षद भी जीते हैं
*जिला पंचायत एवं जनपदों में भी भाजपा को होगा कब्जा*
बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत की बात की जाए तो इस बार भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता पाई है जिला पंचायत में लगातार 2 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है परंतु इस बार भाजपा ने कांग्रेस से हैट्रिक का खिताब छीन लिया 14 जिला पंचायत सदस्यों में 8 भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विजयी हुए हैं इस बार जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद सामान्य महिला हेतु आरक्षित है भाजपा किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएगी यह भविष्य के गर्त में है
*जनपदों में भी भाजपा कांग्रेस से काफी आगे निकली*
जिले में कुल 5 जनपद पंचायत है जिसमे से 4 जगहों पर भाजपा अपने बहुमत का दावा कर रही है जिसमे बालोद गुरुर गुंडरदेही एवं डौंडीलोहारा शामिल है वहीं डौंडी जनपद में 15 जनपद सदस्यों में 6 भाजपा के 5 कांग्रेस के एवं 4 निर्दलीय चुनाव जीते हैं जिसमे से 2 निर्दलीय भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े थे जिन्हें मनाने में भाजपा अगर कामयाब रही तो यहां भी उनका अध्यक्ष बन सकता है
*जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया कार्यकर्ताओ का आभार*
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के संपन्न होने एवं भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद ऊर्जा से भरपूर भाजपा संगठन के नेताओ ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भाजपा जिले में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अगर कर पाई है तो यह हमारे मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से ही सम्भव हो पाया है सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा संगठन की तरफ से मैं हृदयतल की गहराई से आभार व्यक्त करता हूँ
*नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत एवं जनपद हेतु भी नेताओ को बनाया गया पर्यवेक्षक*
निकाय चुनाव हेतु बालोद पालिका में उपाध्यक्ष बनाने की कवायद हेतु वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की नियुक्ति हुई है वहीं दल्लीराजहरा में शंकर अग्रवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है दोनो निकाय में भाजपा बहुमत में है तथा निर्दलीय भी सत्ता के साथ रहने के मूड में नजर आ रहे हैं
