*पालिका अध्यक्ष आगजनी में घायल मरीजो से मिलने जिला अस्पताल पहुंची,,,,पीड़ित परिवार को दिलाया हरसंभव मदद का भरोषा*

विनोद जैन

बालोद । बालोद नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी के संवेदनशीलता की चर्चा आज शहर में हो रही है कारण शादी चल रहे घर मे अचानक लगी आग में घायलों से मिलने रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गई
ज्ञात हो कि बालोद के वार्ड क्रमांक 03 में हरखू राम साहू के परिवार में शादी समारोह चल रहा था अचानक ही गैस सिलेंडर फटने की आवाज आई लोगो को कुछ समझ आता जब तक आग तेजी से फैल चुका था तुरन्त आनन फानन में लोगो की मदद से आग बुझाने का काम प्रारम्भ हुआ लोगो ने तत्त्काल संजीवनी 108 को आग लगने एवं घायलों की जानकारी दी गई वहीं बालोद के वार्ड 20 में चल रहे मानसगान प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंची पालिका अध्यक्ष को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह तुरन्त घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया फिर वह आगजनी में घायल हुए लोगो से मिलने जिला अस्पताल पहुंची उपस्थित डॉक्टरों एवं नर्सिंग कर्मचारियों को बेहतर इलाज हेतु निर्देश दिया

Express MPCG