आशीष कुमार दुबे नरसिंहपुर।
ठंड का कहर अपने परवान पर है। पिछले पांच दिनों से पारा गिरते हुए अपने न्यूनतम रिकॉर्ड पर है। हर तरफ बेदर्द सर्दी की मार से लोग घरों में दुबके हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने सर्दी से राहत के लिए चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की। ठंड से किसी तरह के बचाव का प्रशासन द्वारा इंतजाम नहीं किए जाने से हर कोई आहत है। लोग प्रशासन से आस लगाए बैठे हैं कि चौक-चौराहों पर अलाव का इंतजाम कर देगी।
नगर के सड़क किनारे लोगों को कार्टून और रद्दी, कपड़े जलाकर ठंड से बच रहे हैं। अब तक नगर पालिका नरसिंहपुर भी हाथ पर हाथ दिए बैठा है। शहर के लोगों ने विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की है। भीषण ठंड के बाद भी में अलाव की व्यवस्था अब तक आरंभ नहीं हुई। शाम होते ही पारा लुढ़क जाता है, जो रात में आफत बन जाती है। ज्यादातर लोग बाजार के कार्यों को शाम होते-होते निपटाकर घरों में दुबक जाते हैं। वहीं शहर के दुकानदार भी ग्राहकों की कम आवाजाही पर जल्द ही दुकान बंद कर घर की ओर निकल रहे हैं। अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से विक्षिप्त व गरीबों की शामत आ गई है। अलाव के सहारे ही वो अपनी रात गुजारते हैं, लेकिन अलाव की व्यवस्था नहीं होने से उनके सामने रात गुजारना एक कठिन चुनौती है।लोग कागज व कचरे जलाकर गुजार रहे समय
प्रशासन कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इस कारण इतवारा बाजार, नया बस स्टैंड,रेल्वे स्टेशन सहित नगर के वार्डों के रहवासी कागज व कचरा, रद्दी, टायर जलाकर ठंड भगाने को मजबूर हैं।
फ़ाइलो में बंद है अलाव और कंबल:-
जरुरतमंद लोगों के लिए सरकार की ओर से मिलने वाला कंबल ही सहारा होता है, लेकिन सरकार य नगर प्रशासन ने इस ओर आज तक ध्यान नहीं दिया है। नगर पालिका द्वारा शहर के वार्डो में कंबल वितरण की योजना नहीं बनाई ।
