कोण्डे स्कूल की छात्रा कविता पोटाई को मिला देशभक्ति गीत में जिला स्तर में प्रथम स्थान

*कोण्डे स्कूल की छात्रा कविता पोटाई को मिला देशभक्ति गीत में जिला स्तर में प्रथम स्थान*

अभिषेक सिंह ठाकुर✍️
 दुर्गुकोंदल/आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया गया। जिसमें की जन-भागीदारी की भावना से भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को जन-उत्सव के रूप में मनाया गया l अमृत महोत्सव में चित्रकला ,देशभक्ति गीत ,रंगोली खेलकूद, श्लोगन प्रतियोगिता ब्लाक जिला संभाग राष्ट्रीय स्तर पर कराई गई। जिसमे कोण्डे स्कूल से कक्षा ग्याहरवी की छात्रा कविता पोटाई को देश भक्ति गीत में जिला स्तर पर प्रथम स्थान रहा। जिसमे ईनामी राशि 10 हजार प्राप्त होगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी एस.पी कोसरे एबीईओ अंजली मंडावी बी आर सी रतनराम यादव सर द्वारा बधाई और शुभकामनाए दिए एवं प्राचार्य बाबुलाल कोमरे द्वारा विशेष बधाई देते हुए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियो को भाग लेते रहने और देश के प्रति श्रद्धा एवं कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने को कहा और भविष्य निर्माण में सहयोग और सजगता के साथ आगे बढते रहने कि सीख दी।भविष्य में ऐसे ही बड़े राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहने और राष्ट्र के विकास मे भागीदार बने। व्यायाम शिक्षक राजेश कुर्रे के सहभागिता से बच्चो को गाईडलाइन दिया गया आजादी के अमृत महोत्सव में कोण्डे स्कूल से कुल 25 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था lसाथ ही समस्त स्कूल स्टॉफ द्वारा शुभकामनाए दी गई।

Express MPCG