बंग समाज करेगा नगरी निकाय चुनाव का बहिष्कार । अपने वार्ड 3 और 4 में लगातार एस टी और एस सी सीट आने से है नाराज

दंतेवाड़ा

बिप्लव मल्लिक

 

किरंदुल – पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव करवाने के लिए वार्ड पार्षदों के आरक्षण के लिए सभी जिलों के मुख्यालय में 19 दिसंबर को सारे नियमों का पालन करते हुए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की गई और 27 दिसंबर को अध्यक्ष प्रत्याशी के आरक्षण पर सभी को इंतजार है वहीं छत्तीसगढ़ के सबसे धनी नगर पालिकाओं में से एक किरंदुल नगर पालिका के सभी वार्डो का भी आरक्षण दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में किया गया जिसमें किरंदुल के बंगाली बाहुल्य क्षेत्र बंगाली कैंप जो वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आता है वार्ड 3 में एस टी महिला और वार्ड 4 में एस सी मुक्त होने से बंग समुदाय के लोगों में आरक्षण को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रहा था 5 वर्ष पूर्व भी इन वार्डो में इसी तरह का आरक्षण दिया गया था और इस वर्ष बंग समुदाय को उम्मीद थी आरक्षण में बदलाव होगा इन वार्डो के आरक्षण का पता लगते ही नाराज होकर बंग समाज ने 26 दिसंबर गुरुवार के दिन अपने समाज की बैठक रखी इस बैठक में बंग समुदाय के हजारों सदस्य उपस्थित हुए वार्ड आरक्षण को लेकर समाज के लोगों में काफी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिली वार्ड 3 और 4 के आरक्षण के खिलाफ बंग समाज के लोगों ने नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया और नगरीय निकाय चुनाव में मतदान न करने का फैसला लिया बंग समुदाय के अध्यक्ष सुकुमार हवलदार ने कहां है कि हमारे बंग समुदाय के 400 से भी अधिक परिवार बंगाली कैंप वार्ड नंबर 3 और 4 दो हिस्सों में निवास करते है जिसमें इन दोनों वार्डो में सबसे अधिक 90% से भी ज्यादा बंग समुदाय के परिवार सदस्य निवास करते हैं बंग समाज के नमोशुद्र जाति को बंगाल, उड़ीसा, झारखंड ,असम, में एस सी की मान्यता प्राप्त है परंतु छत्तीसगढ़ शासन बंग समाज के नमोशुद्र जाति को छत्तीसगढ़ में एस सी की मानता अभी तक नहीं दी है अगर वार्ड परिसीमन सर्वे में बंग समुदाय के नमोशुद्र जाति को एस सी मानकर वार्डो का आरक्षण किया गया है तो बंग समाज के लोगों को एस सी कोटे से चुनाव लड़ने दे ओर अगर शासन बंग समाज के नमीशुद्र जाती को एस सी नहीं मानती हे तो हमारे वार्डो को जनरल किया जाए क्योंकि इन वार्डो में सबसे अधिक बंग समाज के लोग ही निवास करते हैं जिससे हमारे लोगों को नगर पालिका में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले पिछले 5 वर्ष पूर्व भी इसी तरह के आरक्षण के कारण हमारे बंग समुदाय के लोगों को नेतृत्व करने का मौका नहीं मिला दूसरे वार्डो से प्रत्याशियों को लाकर हमारे वार्डों में चुनाव लड़वाया गया वार्ड नंबर 4 में पिछले बार भी एस सी मुक्त था इस वार्ड में एस सी का एक ही परिवार रहता है राजनीतिक पार्टियों को दूसरे वार्डो से प्रत्याशी लाकर वार्ड नंबर 4 में लड़वाना पड़ा वार्ड नंबर 3 में भी यही हाल है एस सी के बहुत कम परिवार हे नियम अनुसार कोई भी वार्ड में आरक्षण के लिए कम से कम 40% उस जाती की जनसंख्या उस वार्ड में होनी चाहीए इसलिए अगर इन वार्डो का आरक्षण बदला नहीं गया तो हमारे बंग समाज के लोग इस चुनाव में अपने मत अधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे और नगरी निकाय चुनाव से दूरी बनाए रखेंगे इस बैठक में सुकुमार हवलदार ,विपुल रॉय,मृणाल राय, बिप्लव मल्लिक , विमल सरकार ,सपन साहा,नीलरतन घोष, रिंकू राजवंशी ,प्राण गोविंदा ,प्रकाश मंडल,संजू दास, डॉ बैरागी,अविनाश मजूमदार, रामकृष्ण मंडल,अरुण चक्रवर्ती,सागर साहा,जयदेव बछड़, रखाल चक्रवर्ती अनेक संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Express MPCG