चारामा __ वैदिक मंत्रों उच्चार के साथ भगवान महादेव जी का जल,अन्न, पुष्प व फल से किया गया अधिवास ।

@दिनेश साहू ,चारामा,✍️

वैदिक मंत्रों उच्चार के साथ भगवान महादेव जी का जल,अन्न, पुष्प व फल से किया गया अधिवास ।

चारामा – नगर के वार्ड क्रमांक 11 में नवनिर्मित भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा पूजन का कार्य 04 फरवरी शनिवार से प्रारंभ हुआ है जो 06 फरवरी तक चलेगा।

चारामा के वार्ड क्रमांक-11 में संतुराम देवांगन के द्वारा भगवान कुबेरेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। भगवताचार्य पंडित दाऊलाल तिवारी निवासी ग्राम गिरहोला के द्वारा 4 फरवरी से प्रारंभ की गई पूजाअर्चना में प्रथम दिवस वैदिक मंत्रोंच्चारण से वेदी पूजन की गई। द्वितीय दिवस रविवार को भगवान कुबेरेश्वर महादेव का जल, अन्न, पुष्प, फल व मिष्ठान से अधिवास किया गया । विधिवत पूजा अर्चना के बाद भगवान कुबेरेश्वर के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो कि राधाकृष्ण मंदिर आरईएस कालोनी होते हुए सदर बाजार से होकर वार्ड क्रमांक 11 में बनाये गए शिवमंदिर में पहुंची। यहाँ पुनः वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से भगवान कुबेरेश्वर महादेव की विधिवत स्थापना की गई। 06 फरवरी दिन सोमवार को रुद्राभिषेक, श्रृंगार, हवनपुजन, महाआरती, भंडाराप्रसादी के साथ पूजन संपन्न होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से कौशल्या देवांगन, मानकी देवांगन, आकाश देवांगन, श्वेता, विजय सहित वार्डवासी मौजूद रहे। पूजापाठ में आचार्य जी के साथ पंडित नीरज तिवारी व यश तिवारी ने भी योगदान दिया ।

Express MPCG