मनीराम सिन्हा
नरहरपुर/नगर के अंतर्गत श्री रामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन गांधी चौक के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन दिनांक 10फरवरी शनिवार व 11 फरवरी रविवार को वार्ड क्रमांक पांच गांधी चौक के रंगमंच में आयोजित किया गया है,जिसमें राज्य के प्रख्यात 12 मानस मण्डली अपने सुन्दर भजन,कीर्तन,व्याख्यान के साथ प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन व प्रथम दिवस मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी पूर्व विधायक कांकेर विधानसभा,अध्यक्षता श्रीमती प्यारी सलाम अध्यक्ष नगर पंचायत नरहरपुर विशेष अतिथि श्रीमती संजू लता नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नरहरपुर, दिनेश पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत नरहरपुर,संतराम मरकाम जनपद सदस्य, रोहिदास शोरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरहरपुर ,श्रीमती मांडवी दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़,परदेसी राम निषाद ,श्रीमती कौशल्या शोरी, मोतीराम साहू, टकेश्वर सिंह,नरसो कल्लो,शिवचरण मण्डावी,श्रीमती तुलेश्वरी कोड़ोपी, गीता बेसरा अनिता यादव,बिरेंद्र जैन,गोदावरी विश्वकर्मा,डिकेश मरकाम एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।वहीं मानस सम्मेलन कि दूसरे व समापन दिवस मुख्य अतिथि आशाराम नेताम विधायक विधानसभा कांकेर ,अध्यक्षता भोपेश नेताम पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नरहरपुर, विशेष अतिथि श्री संजू गोपाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नरहरपुर, मुकेश संचेती अध्यक्ष भाजपा मंडल नरहरपुर, गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो नरहरपुर, विकास जैन, भागवत शोरी,रंजीता उयके, सुभाष गजेंद्र धनेश कौशिक लक्ष्मी नारायण साहू, संतोष भास्कर, विजेंद्र शुक्ला ,निरंजन सिंन्हा ,योगेश सोनवंशी, सुशीला सिन्हा,श्रीमती आशा रावटे,उमा सिन्हा,उषा सिन्हा,हेमंत साहू,पुष्कर सिन्हा,तरुण निषाद, दीपक यादव, जसराज चोपड़ा,डायमंड सिन्हा,आसकरण ध्रुव,कुशल जुर्री की प्रमुख रूप से उपस्थिति प्रदान करेंगे ।
श्रीरामचरित अध्यात्म मानस सम्मेलन गांधी चौक के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू,उपाध्यक्ष- श्रीमती शुशीला सिन्हा,श्रीमती विजय लक्ष्मी सिन्हा,सचिव- श्रीमती जय श्री नाग,राजेश्वर कटेन्द्र,सह सचिव- श्रीमती दीना पडोटी, कोषाध्यक्ष-राधाबाई विश्वकर्मा,
संरक्षक- डाॅ लक्ष्मण शुक्ला,टकेश्वर सिन्हा,जयराम मरकाम, धनेश कौशिक,कार्यक्रम के उद्घोषक श्रीमती त्रिवेणी साहू एवं आयोजक समिति के सभी सदस्यों ने आग्रह किए हैं कि अधिकाधिक मानस प्रेमी,सत्संगी श्रद्धालुओं ,समाज सेवी,नरहरपुर नगरवासी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सत्संग का लाभ लेने हेतु उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।
