*राजहरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपी के कब्जे से 60 नग देशी शोले प्लेन शराब जप्त*

विनोद जैन

बालोद – पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन में सीएसपी राजहरा विकास पाटले के मार्गदर्शन राजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.08.2026 को टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना होकर आरोपी मनेश कुमार सोनवानी पिता तिहारू राम उम्र 32 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 26 अनिल प्रेस के पीछे नेहरू नगर चौक राजहरा के मकान में तुलसी चौरा के पास एक प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे 60 नग पैवा देशी प्लेन शोले कंपनी की शराब जुमला शराब 10.800 बल्क लीटर कीमती 4800 रूपये को जप्त कर आरोपी मनेश कुमार सोनवानी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है ।