विनोद जैन 
बालोद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अब नशे के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति दिखाई देने लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के पदभार संभालने के बाद पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई को लेकर आम लोगों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
नशे के अवैध व्यापार, तस्करी और इससे जुड़े गतिविधियों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने से नशे का कारोबार करने वालों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच कानून का भय बढ़ा है। वहीं बालोद सहित आसपास के क्षेत्रो मे गांजा एवं शराब की बिक्री करने वालो पर धर पकड़ की कार्यवाही जारी हैँ
वहीं, जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की इस मुहिम को लेकर आम नागरिकों में भी हर्ष और संतोष का माहौल है। लोगों का मानना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले में सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस की सख्ती से यह संदेश स्पष्ट है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद आम लोगों द्वारा जताई जा रही है।
