
विनोद जैन
बालोद। ग्राम रेवतीनवागांव के ग्रामीण इन दिनों ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण अपनी मांग और परेशानी लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे।
ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा भी ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए गांव में वर्तमान में लगे 64 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान क्षमता ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं होने के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मामले में बिजली विभाग के अधिकारी ने जल्द ही 64 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई।
ग्रामीणों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ बिजली विभाग पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा करने और समाधान के लिए पहल करने पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा एवं साथ पहुंचे कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है और लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। उक्त अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव रोहित सागर साजन पटेल दाऊद खान ओंकार महंल्ल सरपंच देवकी ठाकुर उपसरपंच इंद्रजीत सिँह सहित लगभग 200 ग्रामीणजन मौजूद रहे
