यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर
आज राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय कांकेर मै दिनांक 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने देश में सूचना एवं संचार क्रांति को नई दिशा देने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका आधुनिक, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का सपना आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने सदैव देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और विकास को सर्वोपरि रखा। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए कांग्रेसजन जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, कांकेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, महामंत्री नरेश ठाकुर, सेवादल जिला अध्यक्ष श्री रमेश गौतम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा, बंटी, भोम सिंह नाग, यासीन कराणी, अजय रेनू, मनोज जैन,संग्राम नेताम, बबलू देवांगन, बाबा ठाकुर, रमेश पांडे, पुरुषोत्तम सिन्हा, बाबा ठाकुर,विजय यादव, शेष गजभिए, मुकेश तिवारी, इशाक अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
