छत्तीसगढ़ के दो परीक्षार्थी और धमतरी की एक शिक्षिका आज परीक्षा पर चर्चा में करेगे पीएम से सीधे संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जनवरी को होने जा रही ‘परीक्षा पे चर्चा को लेकर देशभर से 20 लाख सवाल आए हैं। इनमें से ज्यादातर सवाल परिवार से मिलने वाले तनाव को दूर करने को लेकर पूछे गए हैं। इनमें 16 लाख छात्र ग्रामीण इलाकों से हैं। छत्तीसगढ़ से 11 हजार विद्यार्थी व शिक्षक इसमें शामिल हैं। इनमें में तीन विद्यार्थी पीएम से सीधे बात करेंगे। जिनमे दरभा के छोटे से गांव कोयेपाल के रहने वाले रूपेश कश्यप का चयन प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के लिए हुआ है। वहीं राजनांदगांव के गंडई स्थित आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा रश्मि प्रजापति भी इसमें शामिल होंगी। धमतरी की शिक्षिका ज्योति मगर भी प्रधानमंत्री से प्रश्न करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से 200 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। इनमें से देशभर से 120 और कला उत्सव के विजेता 80 छात्रों को शामिल किया जा रहा है।
Express MPCG