*विश्रामपुरी में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन*
*कुंमली की टीम बनी विजेता, जीते ₹ 3 लाख और ट्राफी*
भरत भारद्वाज
विश्रामपुरी :- विश्रामपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित शीतकालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगता का 28 दिसम्बर को भव्य रूप से समापन किया गया, समापन में मुख्यअतिथि के रूप में केशकाल विधायक निलकंठ टेकाम पहुचे हुए थे, जिनका विश्रामपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने मांदरी नाचा के साथ भव्य स्वागत किया । जिसके बाद विधायक ने सभी दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

*42 टीमो में कुंबली बनी विजेता,जीते 3 लाख-*
प्रतियोगिता में इस बार 16 ग्रामीण व 16 शहरी टीम समेत 42 टीमों ने हिस्सा लिया । फाइनल मैच कुंमली दुर्ग एवं डब्ल्यूआरएस रायपुर के बीच खेला गया । जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रायपुर की टीम ने 10 ओवर में 60 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंमली की टीम में बड़ी आसानी से 5.1 ओवर में ही जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया । विजेता टीम कुंबली को प्रथम पुरस्कार केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा 3 लाख रुपए और ट्रॉफी दिया गया साथ ही व्दितीय पुरस्कार उपविजेता टीम को डब्ल्यूआरएस रायपुर को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र के द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपय और ट्रॉफी दिया गया ।
*विधायक ने युवाओं के लिए जिम सामग्री देने की घोषणा-*
इस दौरान मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम ने कहा कि ऐसे भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभागियों में आगे आने का बेहतर अवसर मिलता है विश्रामपुरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे भव्य आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं । टेकाम ने कहा 2019 में कोंडागांव कलेक्टर रहते क्रिकेट मैच में शामिल हुए और आज भी यहाँ मैच जारी है । कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विश्रामपुरी युवाओं के लिए जिम के सामग्री देने की घोषणा किये ।
*अपडेड मेंस वेयर ने बांटे कई पुरुस्कार*
फरसगांव अपडेट मेंस वेयर के द्वारा सभी क्रिकेट खिलाड़ियों मैच संचालकों को गिफ्ट भी दिया गया । साथ ही समिति ने मैच के दौरान बेस्ट दर्शक महिला-पुरूष, बेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज, एम्पायर फील्डर को भी पुरस्कार दिया गया ।
*ये रहे मौजूद-*
इस क्रिकेट मैच को सफल बनाने में आकाश मेहता, रविन्द्र पांडे, गौरव शार्दूल, मनीष साहू, जफर आडवाणी, हेमंत पांडे, संजय सोनी, विवेक चांदेकर, नेमी पांडे, हेमंत साहू,मुकेश साहू, युवराज ध्रुव, राजेश निषाद समेत स्थानीय शासकीय कर्मचारियों व अन्य समिति के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा ।
