5 फरवरी से कांकेर में होगी अतुल कृष्ण की रामकथा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर। कांकेर शहर में 5 से 13 फरवरी तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा सुनाने अतुल कृष्ण भारद्वाज जी कांकेर पहुंचेंगे। रामकथा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन राजस्थानी समाज भवन में किया गया। बैठक में तय किया गया की रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। रोजाना रामकथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

रामकथा आयोजन स्थल पहले मरीन ड्राईव के पास वंदे मातरम स्थल को तय किया गया था। आयोजन समिती से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तो पाया रामकथा को लेकर लोगों में जिस तरह उत्साह है उसे देखते भारी भीड़ उमड़ेगी। यह स्थान छोटा पड़ेगा जिसके कारण कार्यक्रम स्थल मिनी स्टेडियम को तय किया गया। मिनी स्टेडियम में 20 हजार फीट का विशाल पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया गया। रामकथा सुनाने आ रहे अतुल कृष्ण जी के साथ भजन मंडली भी पहुंच रही है।

साथ ही इस रामकथा का सीधा प्रसारण धार्मिक चैनल में कराने का निर्णय लिया गया ताकी कांकेर के लोग जो देश के विभिन्न प्रांतो में रहते हैं वे भी अपने शहर तथा गांव से रामकथा सुन सकें। बैठक में तय किया गया की रामकथा के लिए शहर के सभी वार्ड तथा शहर के आसपास के गांव में समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों के माध्यम से हर घर में रामकथा का आमंत्रण पहुंचाया जाएगा ताकी अधिक से अधिक लोग रामकथा सुनने पहुंच सकें। पंडाल में महिला तथा पुरूषों के बैठने अलग अलग व्यवस्था करने तथा बुजूर्गों की सुविधा के लिए कुर्सियां तथा सोफे का भी प्रबंध करने का निर्णय लिया गया। रामकथा को सफल बनाने शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों तथा श्रद्धालुओं ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। रामकथा के अंतिम दिन विशाल भंडारा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने में महावीर सिंह राठौर, भरत मटियारा, जितेंद्र ठाकुर, दिलीप खटवानी, राजीव लोचन सिंह, अरूण कौशिक, राजा देवनानी, ध्यानचंद केवलरामानी, सुमित्रा मारकोले, निर्मल माहेश्वरी, हिमांशु कोठारी, धीरज जायसवाल, अशोक राठी, केतन व्यास, अनुराग उपाध्याय, दीपक शर्मा, विजय ध्रुव, गीता शर्मा, विजयलक्ष्मी कौशिक, पद्मिनी साहू, प्रीती ठाकुर, अनिता श्रीवास्तव, सीमा गोंसाई, रीना लारिया, महेंद्र अत्री, गौरव शास्त्री, धर्मेंद्र ठाकुर, मीरा सलाम, मीना उईके, अनिता सोनी, आदि जुटे हुए हैं।
