नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का किया भव्य स्वागत
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का किया भव्य स्वागत
विनोद जैन
बालोद /भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को छ्त्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने एवं केदार कश्यप के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
बालोद नगर पालिका अध्यक्ष एवं बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि किरण देव के कुशल नेतृत्व भाजपा संगठन के काफी मजबूती आएगी। जिसका परिणाम हमें आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा किरण देव के नेतृत्व में 2024 में कांकेर लोकसभा सीट जीत कर पुनः तीसरी बार विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करेंगे।