मांझीआठगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

मांझीआठगांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

 

भरत भारद्वाज

 

फरसगांव :- केंद्र सरकार की जन हितैसी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर शनिवार से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। जिसके तहत फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांझीआठगांव में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमे स्कूली छात्राओं ने ग्रामीणों को अपनी प्रस्तुति में जैविक खेती का संदेश दिया । इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई। वही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिले के आमजनों को केंद्र सरकार की लोक कल्याण योजनाओं से रूबरू कराया । कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों का राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया, अन्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया, कुछ ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए समय दिया गया ।

 

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, फरसगांव एसडीएम अनिकेत साहू, एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार जयप्रकाश नाग, जनपद सीईओ जीएल चुरेंद्र सहित क्षेत्र के अन्य विभाग के कर्मचारी सहित क्षेत्र के ग्रामीणजन स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।

Express MPCG