*B/188वीं वाहिनीं CRPF केशकाल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत युवाओं एवं छात्र/छात्राओं को खेल-कूद सामग्री का किया गया वितरण*
भरत भारद्वाज
केशकाल – गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन करते हुए गाँव के युवाओं एवं स्कूल छात्र/छात्राओं में खेल-कूद की भावना को बढाने के लिए खेल सामग्री का वितरण करने हेतु आदेशित किया गया जिसके तहत भवेश कुमार चौधरी कमाण्डेंट 188 के निर्देशन में गुफरान अहमद सहा०कमा०, के नेतृत्व में बी/188 समवाय सी०आर०पी०एफ० द्वारा ग्राम पंचायत गढधनौरा, गुलाबपारा, बिरानगाँव, बजरंग किकेट क्लब गुलाबपारा, स्टार किकेट क्लब गढधनौरा, स्टार किकेट क्लब बिरानगाँव, शासकीय कन्या उ०मा० विद्यालय, शासकीय उ०मा० विद्यालय एवं प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी हर्रापडाव में 16 दिसम्बर को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान ग्राम पंचायत गढधनौरा, गुलाबपारा, बिरानगाँव, बजरंग किकेट क्लब गुलाबपारा, स्टार किकेट क्लब गढधनौरा, स्टार किकेट क्लब बिरानगाँव, शासकीय कन्या उ०मा० विद्यालय, शासकीय उ०मा० विद्यालय एवं प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी हर्रापडाव में गाँव के युवाओं एवं स्कूल के छात्र/छात्राओं के खेल-कूद समानों का वितरण किया गया। इस मौके पर गुफरान अहमद सहा0कमा०, 188वीं वाहिनीं सी०आर०पी०एफ० ने युवाओं, स्कूल छात्र/छात्राओं एवं स्थानीय जनता खेल का महत्व बताते हुए कहा कि युवाओं को पढाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी हिस्सा लेना चाहिये जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सुदृढ़ हो सके तथा देश का नाम खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े।
इसी कम में 188 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन करते हुए गाँव के युवाओं एवं स्कूल छात्र/छात्राओं में खेल-कूद की भावना को बढाने के लिए खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों व सुरक्षावलों के बीच बेहतर व मधुर संबंधों को बढावा मिल रहा है देश के विकास व ईलाके में में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु ग्रामीणों व सुरक्षावलों के बीच मधुर संबंध होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और जवानों के बीच परस्पर विश्वास एवं बन्धुत्व की भावना को आगे बढाना है, जो उम्मीद के मुताबिक पूरा हो रहा है तथा क्षेत्र के लोगों में सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास की भावना जागृत हो रही है।
इस अवसर ग्राम पंचायत गढधनौरा सरंपच मीना कुमेती, शिव कुमार सलाम सरपंच गुलाबपारा, बिरानगाँव सरपंच, बजरंग किकेट क्लब गुलाबपारा, स्टार किकेट क्लब गढधनौरा, स्टार किकेट क्लब बिरानगाँव, सुमिती सोनी, प्राचार्य शासकीय कन्या उ०मा० विद्यालय केशकाल, रामगोपाल ठाकुर प्राचार्य शासकीय उ०मा० विद्यालय सुरडोंगर, सुमित्रा ओटी हेडमास्टर प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी हर्रापडाव बडी संख्या में स्थानीय जनता महिलायें एवं बच्चे तथा सी०आर०पी०एफ० के उपनिरी० / जीडी चिकन जमातिया, सुदिश कुमार एवं समवाय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने सीआरपीएफ के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा किया तथा सी०आर०पी०एफ० को सादर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
