कत्ल करने भैसो को ले जा रहे एक व्यक्ति को केशकाल पुलिस ने किया गिरफ्तार , एक व्यक्ति फरार
आरोपी के कब्जे से एक पीकप व 04 नग भैसा को किया गया जप्त
भरत भारद्वाज
केशकाल – केशकाल पुलिस ने पिकअप वाहन में भैसों को भरकर कत्ल करने ले जा रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने एक पिकअप वाहन सहित 4 भैसों को जप्त किया है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 15 दिसम्बर को प्रार्थी सत्येन्द्र भेडिया पिता राम दयाल भेड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी कोहकामेटा के द्वारा लिखित रूप से रिपोर्ट दर्ज कराया कि सगराम नेताम एवं समीर खान उर्फ पठान के द्वारा मिलकर के पीकप क्रमांक सीजी 15 डीए 0814 में भैसो को परिवहन करते हुए कत्ल करने हेतु ले के जा रहे है की सूचना पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 114/2023 धारा छ.ग. कृषि पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6,10 पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस के द्वारा 16 दिसम्बर को आरोपी सगराम नेताम के कब्जे से पीकप क्रमांक सीजी 15 डीए 0814 को एवं 04 नग भैसा को जप्त कर भैसो को सुरक्षार्थ कांजी हाउस केशकाल मे रखा गया है आरोपी से पुछताछ करने पर उसके द्वारा समीर खान उर्फ पठान के द्वारा मिलकर के धनोरा बनियागांव से भैसो को लेकर कत्ल करने हेतु उड़िसा तरफ जाना स्वीकार किया गया आरोपी सगराम नेताम पिता स्व. गणेश राम नेताम उम्र 35 वर्ष साकिन डोमपदर नयापारा थाना सिहावा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है , वही एक अन्य आरोपी समीर खान उर्फ पठान फरार है। 5 संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आनंद सोनी, उपनिरीक्षक शोभित राम साहू सउनि. निहार रंजन मंडल, कवंल सिंह शोरी प्रधान आरक्षक अजय बघेल, आरक्षक लिलेश्वर ध्रुव का अहम भूमिका रही।
