माकड़ी पुलिस ने अन्तराज्यीय धान परिवहन करते 02 पिकप वाहन पर की कार्यवाही, 97 बोरी धान, कुल वजन 4.23 टन की गई जप्ती

माकड़ी पुलिस ने अन्तराज्यीय धान परिवहन करते 02 पिकप वाहन पर की कार्यवाही, 97 बोरी धान, कुल वजन 4.23 टन की गई जप्ती

 

भरत भारद्वाज

 

कोण्डागांव – कोण्डागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलतराम पोर्ते के मार्ग दर्शन में 13 दिसम्बर को अनुविभागीय अधिकारी निमितेश सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार अन्तराज्यीय धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के उड़ीसा बार्डर में चेक पोस्ट नाका पर लगतार संघन चेकिंग के दौरान पाया गया कि उड़ीसा राज्य से पिकप वाहन (क्रमांक CG-17 KK- 1619 में 27 बोरी, CG-17 H- 2921 में 70 बोरी कुल 97 बोरी लेकर आ रहे थे पुछताछ करने पर वैध कागजात पेश नहीं कर पाये जिसे 102 CRPC के तहत जप्त कार्यवाही की गई है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कलेक्टर खाद्य शाखा जिला कोण्डागाँव को सौपी जायेगी।

Express MPCG