रोड पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल किया गया रिफर 

रोड पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल किया गया रिफर

 

भरत भारद्वाज 

 

फरसगांव – फरसगांव ब्लॉक के ग्राम गट्टीपलना में रोड पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी,जिसके चलते बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया, बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है ।

 

जानकारी अनुसार ग्राम गट्टीपलना निवासी मंगल राम नेताम पिता खोटलु नेताम उम्र 65 वर्षीय अपने घर के पास रोड पार कर रहा था , इसी दौरान बाइक सवार युवक ग्राम पाण्डेआठगांव निवासी शिवनाथ नेताम ने बुजुर्ग को ठोकर मार दी । बाइक की ठोकर से बुजर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्प्ताल लाया गया , बुजुर्ग को सर में गंभीर चोट आने के चलते बेहतर उपचार के 108 एम्बुलेंस से जिला अस्प्ताल रिफर किया गया । बाइक सवार युवक ने बताया कि वह निजी काम से ग्राम ठेमली से अपने घर जा रहा था इसी दौरान ग्राम गट्टीपलना में यह घटना हुई ।

Express MPCG