कोपरा मुंडापारा में स्तिथ ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग, लाखों का सामना जलकर हुआ राख
भरत भारद्वाज
फरसगांव – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा मुंडापारा में स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स की दुकान मे मंगलवार की रात अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया । जैसे ही ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते तब तक दुकान पर रखें लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए थे । श्याम ऑटो पार्ट्स के संचालक हीरामन मरकाम पिता सुकडू मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके ऑटो पार्ट्स की दुकान में दो चक्के, चार चक्के , साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर के सामान रखे हुए थे, साथ ही दुकान के अंदर दो मोटर सायकल भी रखी हुई थी, इस हादसे में लगभग उन्हें लाखो रुपए का नुकसान हुआ है, सॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगने की संभावना जाहिर की जा रही है ।
23 दिसम्बर को दुकान संचालक द्वारा घटना की जानकारी फरसगांव थाने में दे दी गई है ।
