रायपुर / गणतंत्र दिवस 2023 पर मिलने वाले पुलिस मेडल्स का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की मंजूरी पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदक प्रदत्त किया जाना है उनमें दुर्ग के वर्तमान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव तत्कालीन दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा
![]()

