आर एस भटनागर
जगदलपुर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य के लिए गणना कर्मियों का रेंडमाईजेशन किया गया। शनिवार को जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में रेंडमाईजेशन की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी नंदकुमार चौबे, ओपी वर्मा, भरत कौशिक और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
