छग में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दे दिया है – संतोष पांडेय*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर । भारतीय जनता पार्टी के बस्तर संभाग संगठन प्रभारी व राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय ने आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में चुनाव की संक्षिप्त समीक्षा की व साथ ही प्रेसवार्ता ली ।
प्रेस को संबोधित करते हुए संतोष पांडेय ने कहा कि मैं आज बस्तर संभाग के दौरे पर निकला हु और जिला मुख्यालयों में चुनाव संचालको, प्रत्याशियों, चुनाव प्रभारियों के साथ बैठकर चुनाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक कर रहा हु । श्री पांडेय ने चुनाव कार्य मे लगे भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और उन सभी का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिये कार्य किया है आभार धन्यवाद किया ।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा छग में जीत और सरकार बनाने के लिये पूरी तरह से आश्वस्त है । चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा । छग की जनता ने 5 साल तक कांग्रेस के भ्रष्ट और अराजक सरकार को झेला है । इस बार छग की जनता ने सुशासन के लिये भाजपा को वोट किया है । छग में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने का दावा श्री पांडेय ने किया । उन्होंने छग में अधिकाधिक सीटे जितने का भी दावा किया ।
भाजपा के बागियों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी विधानसभा में भाजपा के बागियों ने कोई खास प्रभाव नही छोड़ा है उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को कोई नुकसान नही हुआ है ।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी चुनाव परिणाम आने से पहले ही आपस मे टकरा रहे है और ये टकराव बताता है छग से कांग्रेस सरकार की विदाई तय है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 75 पार का दावा हवा हवाई है । ये अपने आप को तसल्ली देने के लिये ऐसा दावा कर रहे है ।
श्री पांडेय ने बस्तर की अधिकांश सीट जितने की बात कहते कांकेर जिले की तीनों सीट में भाजपा की जीत दावा किया ।
इस प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मंत्री महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, असीम राय, भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, देवेंद्र भाऊ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, भूपेंद्र नाग, डॉ ईश्वर सिन्हा, अरुण कौशिक उपस्थित रहे ।

Express MPCG