उड़ीसा से बेचने लाए अवैध धान को बांसकोट पुलिस ने किया जप्त

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव :- जिले के माकड़ी ब्लाक के बागबेड़ा पंचायत ग्राम कुड़ी का रहने वाला कुसैन मरकाम पिता देवलाल मरकाम अपने घर के ट्रैक्टर पर उड़ीसा से अवैध रूप से 98 बोरी धान को लेकर ग्राम गम्हरी से होते हुए माकड़ी में बेचने के लिए ला रहा था और उस गाड़ी में भी नंबर नही था जिसको करीबन 7:00 बजे साइबर एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्राम गम्हरी में पकड़ा गया। पकड़ने के बाद पूछताछ की गई ट्रैक्टर को बांसकोट चौकी में रखा गया । वहीं बांसकोट चौकी प्रभारी विनोद नेताम ने बताया की धान जप्त किया गया है इस पर मंडी सचिव बताएंगे कि क्या किया जाएगा। प्रतिवेदन दे दिया गया है उसके बाद ही उस पर कार्यवाही की जाएगी ।

Express MPCG