डोंगरीगुड़ा में दो बाइको की भिड़ंत में मालगांव का 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण की हुई मौत, हादसे में एक युवती सहित तीन लोग घायल

फागु यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरीगुड़ा में आज सुबह बाइक सवार दो ग्रामीणों को पीछे से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में घायल मालगांव के स्कूलपारा निवासी 60 वर्षीय लछिंदर मरकाम की दोपहर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल कोंडागांव पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। वहीं जिला अस्पताल के शवघर में मृतक लछिंद्र मरकाम का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आपको बता दें इस हादसे में लछिंदर मरकाम के साथी सोनसिंह मंडावी के सिर में चोट लगी है। वहीं अन्य बाइक चालक तथा उनके साथ बैठी एक युवती भी घायल हुई है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल सोनसिंह मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आज अपने साथी लछिंदर मरकाम के बेटे के लिए लड़की देखने पलारी जा रहे थे उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार बाइक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके साथी लछींदर मरकाम को लगी गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई।

Express MPCG