दुर्लभ वन जीव साही का शिकार करना युवक को पड़ा भारी

प्रतापपुर छत्तीसगढ़

दीपक विश्वकर्मा

-दुर्लभ वन जीव साही का शिकार करना युवक को पड़ा भारी गुफा मे दम घुटने से युवक की मौत हो गई प्रतापपुर क्षेत्र के रामकोला थाना के अंतर्गत आने वाले दुलदुली गांव के जंगल मे एक व्यक्ति की गुफा मे दम घुटने से मौत हो गई है बताया जा रहा है की युवक के द्वारा दुलदुली जगल के एक गुफा मे दुर्लभ वन जीव साही का शिकार करने के लिए फंदा लगाया था जहरीला पत्ता जलाकर युवक साही का शिकार करना चाह रहा था जिसके बाद जहरीले पत्ते के धुवे से युवक का गुफा मे दम घुटने से मौत हो गया जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना रमकोला थाने मे दी गई कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ की टीम ने रेस्कयू कर शव को गुफा से बाहर निकाला है।

Express MPCG