नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र 119 नरसिंहपुर के लिए निर्विघ्न शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ नरसिंहपुर विधानसभा में हुई बंपर वोटिंग को लेकर सभी दलों की है प्रत्याशी हैरत में है चुनाव को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला सुबह से ही मतदान के केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतार लगी रही जो कि निरंतर शाम 6 बजे तक चलती रही वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से मतदान किस में जाएगा यह कहना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं है पिछले एक महीने से सभी पार्टियों द्वारा गर्मजोशी के साथ किए जा रहे प्रचार व चुनाव रैलियां व सभाओं का फैसला शुक्रवार को ईवीएम में कैद हो गया चुनाव समाप्त होते ही सभी सभी पार्टियों ने अपने स्तर से आने वाले परिणाम को लेकर अपनी अपनी संभावनाएं व्यक्त करना शुरु कर दिया है
जिला प्रशासन रहा मुस्तैद:-
निविंघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तलापार, पीजी कॉलेज, नकटुआ, लोलरी, देवरी, केरपानी, बिल्हेरा, बम्हानी, मुर्ग़ाखेड़ा के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।
नरसिहपुर जिले में 82.70 फीसदी मतदान:-
नरसिहपुर जिले के मतदाताओं ने नरसिंहपुर जिले में 82.70 फ़ीसदी कुल मतदान..
गोटेगांव 81.63
पुरुष 92586
महिला 85180
कुल 177756
नरसिंहपुर 82.27
पुरुष 100298
महिला 92127
कुल 192425
तेंदूखेड़ा 85.69
पुरुष 85302
महिला 76101
कुल 161403
गाडरवारा 81.62
पुरुष 91014
महिला 82581
कुल 173595
युवाओं एवं युवती ने मतदान के बाद ली सेल्फी :-
विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला एक दिन पहले से ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मतदान करने की अपील की। वही मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करने के बाद युवक युवतियों में सेल्फी प्वाइंट पर लोगों द्वारा खूव सेल्फी ली और सभी ने अपने मत का उपयोग करने बाद अपनी उंगली दिखाते हुए सेल्फी लेकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए ।
