धूमधाम से मनाया गया दीपों का त्यौहार, लोगो ने किया जमकर आतिशबाजी , गोवर्धन पूजा में गायों की पूजा कर खिलाया गया खिचडी

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को पारम्परिक श्रद्धा के साथ मनाया गया, क्षेत्र के गांव रोशनी से नहाये हुए थे। लोगों ने अपने घरों को लाइट, डेकोरेशन, फुलझड़ियो, झालरों से दुल्हन की तरह सजाया। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। पर्व को लेकर फरसगांव बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लक्ष्मी पूजा के बाद फरसगांव नगर व आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। कृषक सहित पशुपालकों ने अपने अपने घरों में गोवर्धन पूजन किया। इसके लिए लोग सुबह से ही अपने गाय व बैलों को तालाब व नदी में नहालाकर उन्हें सजा धजा कर पूजा-अर्चना कर खिचड़ी खिलाई गई , जिसके बाद आतिशबाजी भी की गई। लोग गौ माता को खिचड़ी खिलाने के बाद परिवार के सभी लोग खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करते हैं और पूजा पाठ के बाद माता लक्ष्मी से यह प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि सदैव उनके और उनके परिवार के पर उनकी कृपा बनी रहे। घर धन-धान्य से भरा रहे।

Express MPCG