भरत भारद्वाज
फरसगांव :- प्रति दिन लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाना कोई आसान काम नहीं। अखबार वितरकों द्वारा यह कठिन परिश्रम कर साइकिल से रोजाना घर-घर समाचार पत्र पहुंचा रहे हैं, ऐसे में इनका सम्मान होना चाहिए। अखबार वितरण आवश्यक सेवाओं में मानकर ही प्रशासन द्वारा इसके वितरण की छूट दी गई है। अखबार के माध्यम से देश दुनिया से जुड़ी खबरें हमें और हमारे पूरे परिवार को अवगत कराने वाले ऐसे कर्मयोगी समाचार पत्र वितरकों से गलत व्यवहार किसी को नहीं करना चाहिए।
फरसगांव के उम्मीद सामाजिक संस्था के सदस्यों ने 11 नवम्बर शनिवार को अख़बार वितरण करने वाले सभी वितरकों को दीपावली पर्व के एक दिन पूर्व कपड़े और मिठाईयां उपहार देते हुए उम्मीद सामाजिक संस्था के सदस्य फ़िरोज मेमन और डिक्की जायसवाल ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा हर मौसम में ये अपने कार्य को बखूबी निभाते है, डिजिटल युग में भी अखबार की महत्ता कम नहीं हुई है और होकर, अखबार एवं पाठकों के बीच का सेतु है। अखबार हॉकर लोगों तक अखबार पहुंचाकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं, इनका हर तरफ सम्मान होने की बात कही।
इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था के सदस्य फ़िरोज मेमन, डिक्की जायसवाल, भरत भारद्वाज, दीपेंद्र यादव, संजय साहू, देवेंद्र यादव, विक्की नाग, प्रितेश निषाद, निखिल पोयम, सुधीर यादव, दिपेश नेताम सहित अन्य मौजूद रहे।
