कोंडागांव कांग्रेस कमेटी के तीन कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए 6 साल के लिए निष्कासित,पार्टी विरोधी कार्य को लेकर हुई कार्यवाही

फागु यादव

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मोहन मरकाम के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण कोंडागांव के मनीष श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव एवं सुरेश पाटले को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुम्मूक लाल दीवान ने बयान जारी करते हुए कहा की तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाही हुई है वहीं कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।

Express MPCG