कोंडागांव बाजारपारा स्थित किशोर टॉकीज के पीछे डबरी तालाब में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

फागू यादव

कोंडागांव मुख्यालय अंतर्गत बाजारपारा किशोर टॉकीज के पीछे एक तालाब में बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है। जिसकी सूचना सीटी कोतवाली में स्थानीय लोगो ने दी है। वहीं मृतक की पहचान बाजारपारा निवासी बैसाखू सोढ़ी उम्र 70 वर्ष के रूप में की गई है। जिसके शव को कोंडागांव पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगो की मदद से तालाब से निकाला गया है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बैशाखू सोढ़ी सुबह 9 बजे घर से नहाने के नाम से निकला था। वहीं तालाब में उनका कपड़ा देखा गया पर उनकी उपस्थिति नदारद थी जिसे लेकर बस्ती के कुछ युवकों ने तालाब में उतर कर देखा तो बैसाखु सोढ़ी की लाश तालाब में डूबी हुई प्रतीत हुई जिसकी सूचना बस्ती वालो ने तत्काल सीटी कोतवाली पहुंच कर कोंडागांव पुलिस को दी। फिलहाल कोंडागांव पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वहीं शव को पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल के शव घर भेजा गया है।

Express MPCG