फागु यादव
कोंडागांव जिले में सुदूर वनांचल तक लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। आपको बता दे कोंडागांव जिले के संवेदनशील क्षेत्र चेमा में नवीन मतदान केंद्र बनने से मतदाताओं का उत्साह दुगुना हो गया है। मिली जानकारी अनुसार पहले यहां के मतदाता ग्राम पंचायत तोतर में मतदान करने जाते थे जो ग्राम चेमा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्राम चेमा में जिला प्रशासन ने 427 मतदाताओं के लिए नया मतदान केंद्र बनाया है जिसमें 209 पुरुष और 218 महिला मतदाता है। इसी तरह माढ़ क्षेत्र में बसे नक्सल अतिसंवेदनशील गांव कुधूर में नदी भी मतदाताओं का उत्साह नहीं रोक पाई। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान हमारा अधिकार है इसलिए हम नदी पार कर यहां वोट देने पहुंचे हैं। वहीं ग्रामीणों ने गांव में नदी पर बन रहे पुल पर खुशी व्यक्त की है।
