बहीगांव में सड़क हादसे के शिकार 3 निर्वाचन कर्मियों की मृत्यु पर इलेक्शन कमीशन ने जारी की 15-15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि

फागु यादव

आपको बता दे कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 बहीगांव में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन शिक्षकों की मृत्यु हो गई। जानकारी के लिए बता दें यह सभी शिक्षक कोंडागांव जिले में 7 नवंबर को जारी निर्वाचन कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं निर्वाचन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराकर कोंडागांव मुख्यालय में ईवीएम मशीन जमा कर 8 नवंबर की सुबह अपने गृह ग्राम वापस जा रहे थे। उसी दौरान नेशनल हाईवे 30 बहीगांव के पास उनकी बोलेरो वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बोलेरो में सवार तीनों शिक्षको की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मृत्यु पर छत्तीसगढ़ इलेक्शन कमीशन ने खेद व्यक्त करते हुए 15 लाख रुपये प्रतिकर्मी के मान से कुल 45 लाख रुपए की अनुग्रह भुगतान राशि जारी की है। आपको बता दे सड़क हादसे में शिक्षक शिव नेताम ग्राम बेड़मा, शिक्षक संतराम नेताम ग्राम धनोरा एवं शिक्षक हरेंद्र उईके की मौत हुई थी।

Express MPCG