रेलवे चिकित्सलाय में मनाया राष्ट्रीय शिशु सुरक्षा दिवस , 7 नवंबर शिशु के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता लाएं

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय शिशु सुरक्षा दिवस मनाया गया एवं शिशु के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं रेलवे चिकित्सालय नरसिहपुर में रेलवे चिकित्सक डाक्टर आर आर कुर्रे ने कहा कि
7 नवंबर शिशु के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ सुरक्षित बचपन ही सशक्त और संभाल भारत का निर्माण है शिशु का विशेष देखभाल करें. उन्हें समय पर टीकाकरण कराएं।
शिशु कि सुरक्षा भविष्य की सुरक्षा.
रेलवे चिकित्सक डॉ आर आर कुर्रे ने कहा कि शिशु सुरक्षा दिवस पर समस्त जनमानस में शिशु मृत्यु दर में कमी. लाने एवं शिशु स्वास्थ्य और सुरक्षा लोगों को जागरूकता फैलाने अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे. बच्चों को समय पर टीकाकरण करने कुपोषण से दूर रखें. उचित देखभाल करें. समय-समय पर चिकित्सक को दिखाते रहें. तथा स्तनपान. शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है. गांव में अभी भी जागरूकता के कमी के कारण शिशु मृत्यु दर में ट्रेनिंग दाई की कमी. सही समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होना. मुख्य कारण है. अतः हम सबकी जवाबदारी है कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है एवं स्वस्थ रखना. सही समय पर टीकाकरण करना कुपोषण को दूर करना. डिवर्मिंग करना. एनीमिया की जांच करना. और सही समय पर इलाज करना ही शिशु सुरक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य है।