आशीष कुमार दुबे
नरसिहपुर। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नरसिहपुर जिले के करेली तहसील में नरसिंहपुर विधानसभा में आकर भाजपा के प्रत्याशियों एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे । वहीं जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे करीब करेली के स्टेडियम ग्राउंड में आकर जनसभा को संबोधित करेंगे वही हम आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिहपुर से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए गए हैं ।
