भरत भारद्वाज
फ़रसगांव – नेशनल हाइवे 30 बहिगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में निर्वाचन कार्य से घर लौट रहे दो शिक्षक की मौके पर ही मौत हो वही एक शिक्षक गम्भीर रूप से घायल है ।
जानकारी के अनुसार शिक्षक शिव नेताम निवासी बेड़मा, संतराम नेताम निवासी (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके यह तीनों कोण्डागांव से निर्वाचन कार्य को पूर्ण करके बोलेरो वाहन में केशकाल की ओर घर वापस आ रहे थे,
08 नवम्बर की सुबह लगभग 4:30 बजे नेशनल हाइवे 30 बहिगांव के पास इनकी बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 27 एम 1911 और ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 0524 की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिव नेताम और सन्तराम नेताम की मौके पर ही मौत हो गई और हरेंद्र उईके गम्भीर रूप से घायल हो गया । मृतक शिव नेताम वाहन में ही फंसा था । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया ।
घटना की खबर लगते ही केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद मृतकों के शव को बाहर निकाला गया और घायल को केशकाल अस्प्ताल भिजवाया गया । पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल चीरघर भिजवा कर दीर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं ।
इस दुःखद दीर्घटना को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ प्रान्तीय अध्यक्ष केदार जैन ने मृतकों को एक करोड़ रुपए की मुआवजा की और घायल को पूर्ण उपचार की मांग की है ।
